आज धन प्राप्ति के प्रबल संयोग हैं, साझेदारी में भी होगा लाभ

आज धन प्राप्ति के प्रबल संयोग हैं, साझेदारी में भी होगा लाभ

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज ​की तिथि शक संवत्, चैत्र कृष्ण तृतीया गुरुवार, तारीख 12 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष: दिन अच्छा रहेगा। अकस्मात् धन का लाभ होगा। परिवार में प्रसन्नता होगी। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों में खुशी होगी। दूर-समीप की यात्रा होगी।

वृष: मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में समस्या दूर होगी। साझेदारी से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन: दूर-समीप की यात्रा होगी। अच्छे कार्य में व्यय होगा। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। भूमि-जायदाद सम्बन्धी लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क: दिन बहुत अच्छा रहेगा। धन का लाभ प्राप्त होगा। कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। किसी समस्या का समाधान होगा। परिजनों को सुख मिलेगा।

सिंह: किसी कार्य का प्रारम्भ होगा। निर्माण कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। व्यय अधिक रहेगा। राजकाज में कोई कार्य सिद्ध होगा।

कन्या: धन का लाभ मिलेगा। संतान सुख एवं समस्या का निर्माण होगा। कार्य में उत्साह बढेगा। घरेलू समस्याएं रहेंगी। राजकाज में विलम्ब होगा।

तुला: धन का लाभ मिलेगा। स्थान परिवर्तन अथवा यात्रा का योग बनेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य में विघ्न दूर होंगे। दैनिक कार्यों में कठिनाई आयेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक परेशानियां बढेंगी। शिक्षा में प्रगति होगी। शुद्ध धन का लाभ मिलेगा। कार्य में प्रगति होगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

धनु: पारिवारिक समस्याओं में तनाव रहेगा। व्यय अधिक होगा। उदर-विकार की समस्या एवं यात्रा कष्टप्रद होगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

मकर: संतान का सहयोग प्राप्त होगा। धन का लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी।

कुम्भ: दिन अच्छा है। किसी वस्तु की खरीददारी होगी। घर में सुख का आगमन होगा। कार्य में विलम्ब होगा। स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा।

मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार एवं साझेदारी से लाभ मिलेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *