कैसा रहेगा आज का दिन, जानें अपने राशिफल ​के बारे में..

कैसा रहेगा आज का दिन, जानें अपने राशिफल ​के बारे में..

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल फाल्गुन शुक्ल नवमी बुधवार, तारीख 04 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- वाणी के प्रभाव से जनसंपर्क में वृद्धि होगी तथा समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से शुभ संदेश की प्राप्ति होगी।

वृष– प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में हर्षमय वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में संभावित सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम नहीं है। मन में अकारण अशांति रहेगी।

मिथुन- दिन उत्तम नहीं है। भूमि से संबंधित विवाद के कारण परिवार में कलह पूर्ण वातावरण रहेगा। शत्रु प्रभावशाली रहेंगे। जिसके कारण आय में कमी एवं व्यय की अधिकता हो सकती है। आकस्मिक  घटना भी घट सकती है।

कर्क- गुप्त शत्रु उत्पन्न होंगे। कार्य में अवरोध उत्पन्न होगा। बाहरी स्थान के व्यवसाय से लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जिसके कारण मनोबल बढ़ेगा एवं कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह- कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता प्राप्त न होने के कारण क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। संचित धन में वृद्धि होगी।

कन्या- पुरुषार्थ पर ही भरोसा रखें। उसके द्वारा ही कार्य में सफलता प्राप्त होगी। निकट व्यक्ति को शारीरिक कष्ट हो सकता है। साझेदारी के कार्य में हानि हो सकती है। मित्रों से सावधान रहें। मित्रों के कारण अपव्यय हो सकता है।

तुला- कार्य क्षेत्र में बाहरी स्थान से सहयोग के द्वारा कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पिता के कार्य से आय में वृद्धि होगी। आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे तथा व्यवसाय एवं कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन अति उत्तम है। वाणी के प्रभाव से समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी तथा यश की प्राप्ति होगी। संतान के सहयोग से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव एवं पराक्रम के द्वारा कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

धनु- मन आज खर्च की अधिकता के कारण अशांत रहेगा। पराक्रम में हानि हो सकती है। भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त नहीं होगा। जिसके कारण कठिन परिश्रम से ही कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

तुला- धन हानि हो सकती है। व्यवसाय के माध्यम से आय में वृद्धि होगी। भाग्य का सुख प्राप्त होगा। कार्य में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी, प्रशासनिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन का सुख प्राप्त होगा।

कुम्भ- भाई-बहन एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय क्षेत्र में आय की प्राप्ति होगी। रक्त से संबंधित रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

मीन- मनोबल की कमी के कारण व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र में हानि हो सकती है। कार्य में मन नहीं लगेगा जिसके कारण सफलता की प्राप्ति नहीं होगी। जीवनसाथी को खांसी बुखार से कष्ट हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *