दैनिक कार्यों में अनियमितता, मित्रों का मिलेगा सहयोग, जानें अपना राशिफल

दैनिक कार्यों में अनियमितता, मित्रों का मिलेगा सहयोग, जानें अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल वैशाख कृष्ण सप्तमी मंगलवार, तारीख 14 अप्रैल 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

मेष: तन-मन उत्साह से भरा हुआ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। कोई शुभ कार्य या व्यापार का कार्य सिद्ध होगा। धन का आगमन होगा। शिक्षा में प्रगति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में या संतान पर होगा।

वृष: कार्य में उत्साहवर्धन होगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी वस्तु को या वाहन की खरीददारी होगी। घर में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

मिथुन: पारिवारिक समस्याओं से ग्रस्त रहेंगे। संतान सुख मिलेगा। बुद्धि द्वारा कार्य पर विजय प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों में अनियमितता बनेगी। अमर्यादित भाषा के कारण संकट खडा हो सकता है। किसी से विवाद न करें।

कर्क: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मानसिक तनाव हो सकता है। पत्नी के भी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। मान-सम्मान मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी।

सिंह: प्रसन्नता का कोई समाचार मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात भी होगी। भूमि-जायदाद से लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मनोबल बढेगा। संयम से काम लें।

कन्या: व्यापार में लाभ रहेगा। मित्र आपका सहयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह उन्नति देने वाला है। धन का लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से सहयोग मिलेगा। दांपत्य सुख भी अच्छा है।

तुला: धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग एवं मान-प्रतिष्ठा का लाभ होगा। जो विवाह योग्य हैं, उनका विवाह योग चल रहा है। कारोबार में भी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। शिक्षा में प्रगति होगी। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे।

चंद्रमा धनु राशि पर रात्रि 01 बजकर 58 मिनट तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

वृश्चिक: संतान का सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। मानसिक शांति रहेगी। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु: संघर्षशील रहेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। राजकाज के कार्य सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शिक्षा में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी।

मकर: व्यापार में अनियमितता होगी। राजकाज के कार्य लेट होंगे। प्रियजनों से मिलाप होगा। सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। पत्नी से विवाद न करें। अनावश्यक व्यय होगा। आंशिक धन लाभ भी होगा।

कुम्भ: कार्य में उत्साह बढेगा। कार्य प्रगति पर रहेगा। धन का अच्छा लाभ मिलेगा। मनोबल बढेगा। शत्रु परास्त होंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। मन थोडा चलायमान रहेगा। संतान सुख से प्रसन्नता होगी।

मीन: व्यापार में लाभ रहेगा। काम में बढोतरी होगी। संतान की समस्या से परेशानी होगी। मित्रों की सहायता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। भूमि-सम्बन्धी लाभ मिलेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *