कामकाज में सफलता मिलेगी, अपने गुस्से को आज काबू में रखना होगा

कामकाज में सफलता मिलेगी, अपने गुस्से को आज काबू में रखना होगा

ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि चैत्र कृष्ण चतुर्थी शुक्रवार, तारीख 13 मार्च 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष- आज आध्यात्मिकता से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आज कोई बड़ा निवेश न करें, वाद-विवाद से बचें, परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।

वृषभ- आपको घर के बडे लोगों का अच्छा साथ मिलेगा। बेवजह किसी से वाद-विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आप अपनी वाणी के प्रभाव से और अपनी योग्यता से अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन- आज के दिन कामकाज में सफलता मिलेगी परंतु आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। परीक्षा में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें।

कर्क- आज आपके स्वभाव में गुस्से को कंट्रोल करें। मन में जरूरत से ज्यादा उलझन देखने को मिलेगी, वहम भी पैदा हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा को टालने की कोशिश करें।

सिंह- आज परिवार का उत्तम सहयोग बना रहेगा। कामकाज में लाभ होगा। माता-पिता का अच्छा स्नेह मिलेगा। गृहस्थ सुख भी अच्छा बना रहेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा, शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कन्या- आप अपने काम को अपने मन इच्छित तरीके से पूरा करेंगे। आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। आप पर झूठे आरोप प्रत्यारोप का योग है, इसलिये सावधान रहें।

तुला- आज जो भी काम में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। धन आगमन के योग है। परिवार के लोगों का अच्छा साथ मिलेगा। लाभ वाली यात्राएं हो सकती है। मांगलिक कार्य के भी योग है।

वृश्चिक- कामकाज में लाभ होगा। मन में नया उत्साह रहेगा, कार्यो में सकारात्मक परिणाम रहेंगे। यात्राएं होने की संभावना है। नए लोगों के साथ अच्छे व्यावसायिक संबंध बनेंगे।

धनु- आज परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। कामकाज में लाभ होने के आसार। कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है।

मकर- कामकाज में नवीन लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के योग हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ- किसी व्यक्ति के सहयोग और सहायता से कामकाज में लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कोई भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लें।

मीन- किसी शुभ कार्य में शामिल होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत आ सकती है। भाई-बहनों से वाद विवाद हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *