आज का राशिफल: राजनीति में आप का प्रभाव बढ़ेगा, इन्हें मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आज का राशिफल: राजनीति में आप का प्रभाव बढ़ेगा, इन्हें मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

— दीपावली की शुभकामनाएं।

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी शनिवार, ईस्वी 14 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष- कोई उलझा काम बनेगा। भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। खुद की सेहत की तरफ भी ध्यान दें।

वृषभ- दीपावली फलदायक सिद्ध होने वाली है। जल्दबाजी घातक सिद्ध हो सकती है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

मिथुन- बड़ा फैसला कर सकते हैं। कोई बड़ी खुश खबरी मिल सकती है जिसकी कभी कामना नहीं की होगी। राजनीति में आप का प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का योग है।

कर्क- धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी नई विचारधारा से कामयाबी की बुलंदियों को छू लेंगे। सितारे आपके पक्ष में हैं। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा।

सिंह- परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं स्नेह आपको मिलेगा। जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाएं।

कन्या- खान-पान का ख्याल रखें। एकाग्रचित्त होकर काम करें, सफलता जरुर मिलेगी। दिवाली के दिन किसी के साथ झगड़ा न करें। और ना ही किसी को बुरा बोलें। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का ध्यान रखिएगा।

तुला- जीवन में अचानक बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खास तौर पर आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा।आप अपनी आधुनिक विचारधारा एवं नई सोच के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे।

वृश्चिक- दिन आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। मेहनत का फल मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे।

धनु- धन से जुड़ी सभी समस्या का निवारण होगा। आपके बिगड़े काम बनेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहेंगे। घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा।

मकर- आप रोजगार प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके भाग्य की रेखा चमकने वाली वाली हैं। इस दिवाली आपके कर्जे समाप्त होने की संभावना हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ- आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। अपने कार्य शैली में सुधार करें। त्योहार के मौके पर खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

मीन- आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। कारोबार में वृद्धि होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *