आज का राशिफल: धनतेरस के दिन कैसा बीतेगा आपका दिन, आईए जानते हैं

आज का राशिफल: धनतेरस के दिन कैसा बीतेगा आपका दिन, आईए जानते हैं

भगवान धनवंतरी के अवतरण दिवस की शुभकामनायें।

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्ण त्रियोदशी शुक्रवार, ईस्वी 13 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

त्रियोदशी तिथि सायं 18 बजकर 01 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

मेष- घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। बंधु जनों से करीबी बढ़ेगी। खानपान का ध्यान रखें एवं दिनचर्या पर ध्यान दें। दिन सामान्य से शुभ।

वृषभ- सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा। नए समझौते मूर्त रूप ले सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही पूरा करने का प्रयास करें। दिन शुभतावर्धक। सुख सौख्य सामंजस्य बना रहेगा।

मिथुन- सेवा क्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करते रहेंगे। मेहनत से सफलता सुनिश्चित करेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। मित्र मंडली को समय देना भाएगा। दिन शुभ फलकारक। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा।

कर्क- उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। बड़ों का आशीष मिलेगा।

सिंह- अपनों की खुशी के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे। सोच बड़ी रखें और समन्वय पर जोर दें। स्वार्थ और संकीर्णता से बचें। संसाधन पर्याप्त रहेंगे। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। संपर्क को मजबूती मिलेगी।

कन्या- कुटुम्ब में आनंद बना रहेगा। परिजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। सामाजिकता और संपर्क पर जोर रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

तुला- सक्रियता और समझदारी से सभी को प्रभावित करेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। अपनों के साथ सुख सौख्य बढ़ाएगा। धनधान्य संग्रह में रुचि लेंगे। यात्रा संभव है। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- शुभ कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ।

धनु- रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। खर्च पर अंकुश रखना कठिन होगा। आय बेहतर बनी रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे।

मकर- भाग्य की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे। आय में वृद्धि बनी रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। भेंटवार्ताओं में अच्छा करेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। दिन हितकारक।

कुंभ- पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। यात्रा संभव है। दिन श्रेष्ठ।

मीन- संबंधों को मजबूती मिलेगी। बंधु बांधवों में करीबी बढ़ेगी। धर्म संस्कार एवं मनोरंजन में रुचि रहेगी। सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन भाग्यवर्धक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *