आज का राशिफल: योजनाओं के लिए प्रयास शुरू करें, कामकाज में सफलता मिलेगी

आज का राशिफल: योजनाओं के लिए प्रयास शुरू करें, कामकाज में सफलता मिलेगी

Aaj ka Rashifal : ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया गुरुवार, ईस्वी 02 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों से संपर्क होगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर कर सकते हैं। संतान से लाभ होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृषभ: आपको हतोत्साहित करेंगे। नौकरी करने वालों एवं व्यवसायियों के लिए दिन ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन: धन का अपव्यय होगा। सरकारी काम अटक सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। पेट के दर्द से परेशान रह सकते हैं। नई चीज शुरू करने की बजाय अपने अधूरे कामों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है।

कर्क: दोस्तों से मनमुटाव भी हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

सिंह: व्यापार के क्षेत्र में पार्टनरों के बीच मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तकरार हो सकता है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या: योजनाओं के लिए प्रयास शुरू करें। कामकाज में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला: कारोबार में जमकर फायदा होने के संकेत हैं। खिलाड़ियों को सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य का पहिया आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा रहा है।

वृश्चिक: धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। निजी संबंधियों से अनबन हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें।

धनु: सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों एवं प्रियजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा।

मकर: अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आप धर्म या समाज के कार्यों से से जुड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। भाई-बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

मीन: कुछ काम आपकी जल्दबाजी से बिगड़ सकते हैं। चिकित्सा और व्यर्थ के खर्चों में वृद्धि से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *