आज का राशिफल: नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती, इन्हें आज वाणी पर रखना होगा संयम

आज का राशिफल: नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती, इन्हें आज वाणी पर रखना होगा संयम

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्ण पंचमी गुरुवार, ईस्वी 05 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 26 मिनट से 14 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा। शिव योग प्रातः 06 बजकर 54 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष- दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है।

वृषभ- दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है।

मिथुन- खर्च की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें।

कर्क- बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह- वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या- लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

तुला- धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।

वृश्चिक- शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा। अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे।

धनु- धन संबंधित लेन-देन में सतर्क बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

मकर- वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ- यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

मीन- नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *