जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपने राशिफल के बारे में..

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपने राशिफल के बारे में..

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि शक संवत् 1941 माघ शुक्ल पंचमी बुधवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 29 जनवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट से 13 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष : आर्थिक स्थिति के कारण दिन अच्छा रहना चाहिए। पारिवारिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में अनुकूल स्थिति रहेगी। नए लोगो से मिलन संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

वृष : दिन अनुकूल रहेगा। आय के स्रोत में सुधार होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखे। वरिष्ठ जनों का सहयोग उपयोगी होगा। शुभ समाचार मिल सकते है।

मिथुन : दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में नयी और उपयोगी योजना बन सकती है। समाज मेंं प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

कर्क : रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भी सफलता का योग है। दोस्तों से आकस्मिक मुलाकात या अन्य तरह से संपर्क हो सकता है।

सिंह : आर्थिक क्षेत्र में सफलता का योग है। नयी योजना बन सकती है। उस पर मजबूती से अमल करने पर फायदा होगा। किसी नजदीकी के स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं।

कन्या : आज का दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में टकराव का खतरा है। दोस्तों से भी विवाद हो सकता है। अतः क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। खान-पान में सतर्कता बरतें।

तुला : प्रियजनों के मिलन से खुशी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए कुछ कर गुजरने का अवसर है। परिवार का साथ खुशी दे सकती है।

वृश्चिक : व्यावसायिक और आर्थिक क्षेत्र में किए प्रयास सफल होंगे। दोस्तों का साथ उपयोगी रहेगा। संतान से चिंता रह सकती है। संतों का साथ मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु : व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता का योग है। राजनीति में विरोधियों का तात्कालिक रूप से प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यात्रा का योग बन रहा है। संतान से शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर : दिन अच्छा बीतेगा। आय के स्रोत बढ़ाने की नयी योजना बन सकती है। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। वरिष्ठों का साथ मिलेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें। मित्रो से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ : प्रभाव और पहुंच में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में भी सफलता का योग है। आय के स्रोत में वृद्धि की योजना बन सकती है। प्रियजनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन : योजना बनाकर मजबूती से कार्य करें तो उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। भविष्य में चुनौतियां भी आएंगी लेकिन परिणाम सुखद होंगे। परिवार के प्रति चिंता हो सकती है।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

चतुर्थी तिथि प्रातः 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत पंचमी रहेगी।

पूर्वाभद्रपाद नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत उत्तराभद्रपाद नक्षत्र रहेगा।

शिव योग रात्रि 04 बजकर 21 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।

विष्टि करण प्रातः 10 बजकर 47 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय :
लाभ 07 बजकर 11 मिनिट से 08 बजकर 31 मिनिट तक।
अमृत 08 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट तक।
शुभ 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *