आज का राशिफल: अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है, लेकिन भविष्य की चिंता होगी

आज का राशिफल: अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है, लेकिन भविष्य की चिंता होगी

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी सोमवार, ईस्वी 21 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा कुम्भ राशि पर मध्याह्म 16 बजकर 29 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।   

वृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।     
 
मिथुन : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाये रखें। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।  
     
कर्क : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।

सिंह : जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन में चिंता संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।       
 
कन्या : अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायेें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।    
   
तुला : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय ब्यर्थ करने बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।   
   
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव।

धनु : मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता पर जोर दें। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी।   

मकर : भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें।   

कुंभ : परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।  

मीन : सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि होने का योग है। जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। अत: इस पर ध्यान दें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *