आज का राशिफल: रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों, आगे खूब सफलताएं मिलेंगी

आज का राशिफल: रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों, आगे खूब सफलताएं मिलेंगी

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ कृष्ण षष्ठी बुधवार, ईस्वी 03 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा कन्या राशि पर प्रातः 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।   
          
वृषभ : किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका के क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।  
          
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।

कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  
     
सिंह : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां संभव। आवेश में लिए गए निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीब्र होगा।         

कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गया उसे भूलकर वर्तमान में जीने की चेष्टा करें। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।     

तुला : पुरानी बातों को भूलने की चेष्टा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता, निरर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।     
          
वृश्चिक : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें, आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।        

धनु : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीब्र। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। किसी  यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।
     
मकर : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। 
      
कुंभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद व खुद सुलझ जाएंगी, थोड़े धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। 
         
मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *