पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट हो सकता है, जानें क्या कहता है आज का राशिफल

पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट हो सकता है, जानें क्या कहता है आज का राशिफल

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण शुक्रवार, ईस्वी 02 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। भाग्य से प्राप्त अच्छी बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।     
    
वृषभ : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। घर में खुशहाली रहेगी।    
   
मिथुन : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।    
    
कर्क : कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिवारिक प्रसन्नता बढ़ेगी। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। 

कन्या : सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।           

तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। प्रणय संबंध में परिजनों का विरोध होगा। 
      
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग संभव। 
  
धनु : मन प्रसन्न होगा। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने।    

मकर : दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव।      

कुंभ : मन में चिंता संभव। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।

मीन : असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कर्जदारों से मन परेशान होगा। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *