Aaj ka Rashifal: सकारात्मक सोच अपनाते हुए स्वयं को सही दिशा की ओर केंद्रित करें

Aaj ka Rashifal: सकारात्मक सोच अपनाते हुए स्वयं को सही दिशा की ओर केंद्रित करें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल तृतीया रविवार, ईस्वी 14 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा कुम्भ राशि पर प्रातः 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गवाएं। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

वृषभ : किसी भावनात्मक संबंध को लेकर मन संजीदा होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए स्वयं को सही दिशा की ओर केंद्रित करें।
     
मिथुन : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकती है।  

कर्क : महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। रोजगार में व्यस्तता के साथ समय परिजनों के लिए भी निकालें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां संभव। 

सिंह : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार संबंधी व्यस्तता रहेगी।   
 
कन्या : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी।   
          
तुला : मन खिन्न होगा। कुछ नये उत्साह व कार्यक्षमता की अनुभूति करेंगे। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव लाभ से वंचित करेगा।  
   
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। सुख-साधन बढ़ेंगे। 

धनु : योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ मिलेगा। 
     
मकर : शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।  कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।   
 
कुंभ : सब कुछ सामान्य होते हुए मन अरुचि का शिकार होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
  
मीन : किसी नये संबंध से लाभ संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *