आज का राशिफल: आज महिलाएं वाहन, मशीनरी एवं अग्नि का प्रयोग करते वक्त विशेष सावधानी बरतें

आज का राशिफल: आज महिलाएं वाहन, मशीनरी एवं अग्नि का प्रयोग करते वक्त विशेष सावधानी बरतें

Todays Horoscope : ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक कृष्ण एकादशी बुधवार, ईस्वी 11 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

एकादशी तिथि रात्रि 00 बजकर 43 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।

चंद्रमा सिंह राशि पर मध्याह्म 12 बजकर 01 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष- स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यय होगा। किसी व्यक्ति से भय रहेगा। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन- आय बनी रहेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधनों की प्राप्ति संभव है। ईष्ट मित्र व सगे-संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कर्क- नए मित्र बनेंगे। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। घर में अशांति रह सकती है। सामंजस्य बनाएं। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। व्यय होगा। कुसंगति से हानि होगी। विवेक से कार्य करें।

सिंह- ज्ञानियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों से अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। तनाव का वातावरण बन सकता है, सावधान रहें।

कन्या- पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शांति से कार्य करें। लाभ में अनुकूलता रहेगी। व्ययवृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

तुला- आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठजनों से संपर्क बढ़ेंगे। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पराक्रम में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक- बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दौड़धूप अधिक होगी।

धनु- प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। फालतू बातों में ध्यान नहीं दें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर- किसी अपरिचित की बातों में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। प्रयास बराबर करते रहें।

कुंभ- यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भय रहेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। घरेलू समस्याएं कम रहेंगी।

मीन- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। घरेलू मामलों में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *