आज का राशिफल: जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं, कोई नए काम की योजना बन सकती है

आज का राशिफल: जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं, कोई नए काम की योजना बन सकती है

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण द्वादशी बुधवार, ईस्वी 14 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा सिंह राशि पर प्रातः 02 बजकर 02 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष- आपके व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। अपरिचितों पर अतिविश्वास बड़ी हानि दे सकता है। पार्टनरों से मतभेद तनाव दे सकता है। समय पर काम पूर्ण नहीं होने से चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृषभ- वृद्धजनों पर विशेष ध्यान देना होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा। व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी।

मिथुन- रोजगार में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। जल्दबाजी न करें।

कर्क- यात्रा मनोरंजक रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। पार्टनरों से मतभेद खत्म होंगे। आय में वृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। घर-बाहर तनाव रहेगा। सामंजस्य बैठाएं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कन्या- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

तुला- राजकीय बाधा से सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक- किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि के प्रयोग से हल प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।

धनु- जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकता है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। कार्यस्थल पर परेशानी संभव है।

मकर- घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। नए काम की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई वरिष्ठजन सहयोग करेगा। बड़ी समस्या दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- कार्यस्थल पर सुधार होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक समृद्धि के साधनों पर बड़ा खर्च होगा।

मीन- घर-परिवार में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। झंझटों से दूर रहें। यात्रा में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *