आज का राशिफल: प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी, वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है

आज का राशिफल: प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी, वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी मंगलवार, ईस्वी 08 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा सिंह राशि पर रात्रि 19 बजकर 32 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष- जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ कम होगा। धैर्य रखें। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे।

वृषभ- मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

मिथुन- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

कर्क- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

सिंह- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।

कन्या- बेरोजगारी दूर होगी। डूबी हुई रकम मिल सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु भय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अभिमानवश किसी का अपमान ठीक नही।

वृश्चिक- पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें। व्यापार में लाभ के संकेत है।

धनु- स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

मकर- वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय बाधा दूर होगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ- संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। प्रमाद न करें। कर्ज की चिंता कम होगी। यात्रा सुखद होगी।

मीन- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। विवाद से बचें। अपने काम से काम रखें। मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *