आज का राशिफल: परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है, विरोधी परेशान करेगा

आज का राशिफल: परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है, विरोधी परेशान करेगा

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी/पूर्णिमा मंगलवार, ईस्वी 29 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज रचनात्मक कामों के लिहाज से समय अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं। आज का दिन बेहतर है। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।

वृषभ: सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप अपनी योजनाओं को ठीक से समझा भी पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।

मिथुन: दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। मनोबल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आजीविका संबंधी चिंता का समाधान होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

कर्क: परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। कचहरी के कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी की बातों में दखल देने से बचें। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

सिंह: कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। लव लाइक में तनाव बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष से कोई लाभ मिल सकता है। कोई एक विरोधी आपको परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है।

कन्या: संतान के कार्यों से असंतोष रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट के कार्य बनेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे।

तुला: कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मन लगेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति फायदेमंद रहेगी। आपकी वाणी में कड़वाहट होने से कार्य में विलंब हो सकता है।

वृश्चिक: आपको सुख मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने के अवसर मिलेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन में ताल मेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें।

धनु: अटके काम पूरे होंगे। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विदेश यात्रा करने का प्रस्ताव मिल सकता है। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना है।

मकर: दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है।

कुंभ: नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। अपने आप को किसी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रखें। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी फैसला लेने से आपको फायदा होगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मीन: दिन फायदेमंद रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *