आज का राशिफल: आज कोई अच्‍छी खबर मिलेगी, यात्रा के साथ खरीददारी का योग

आज का राशिफल: आज कोई अच्‍छी खबर मिलेगी, यात्रा के साथ खरीददारी का योग

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी बुधवार, ईस्वी 23 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

वृषभ: दांपत्य जीवन के लिए समय काफी अच्छा है। अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रपोज करने में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक जीवन सुख शांतिपूर्ण रहेगा।

मिथुन: परिवार के साथ वक्त बिताने के बारे में सोच सकते हैं। जोखिम लेने के लिए एक अच्छा दिन है। काम का दबाव कम रहेगा। जिम्मेदारियों से राहत मिल सकती है। सेहत के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

कर्क: साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है। रिश्तों में थोड़े तनाव का समय है। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना चाहिए। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

सिंह: वाणी पर संयम रखें, किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन से पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य ही रहेगा। किए गए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

कन्या: व्यक्तित्व को निखारने के लिए समय बढ़िया है। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की योजनाएं सफल होगी। सहकर्मियों से आपको मदद मिलेगी।

तुला: लाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। आपके काम बनने लगेंगे। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है। धन लाभ भी होगा और मानसिक रूप से भी आप काफी प्रसन्न दिखेंगे।

वृश्चिक: कोई अच्‍छी खबर मिलेगी। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। साथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।

धनु: आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यात्रा और खरीदारी के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

मकर: मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। लव लाइफ में आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ: आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा।आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं।

मीन: आज सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *