Aaj ka Rashifal: कामों में रुकावट आने से मानसिक तनाव रहेगा, दूर की यात्रा का लाभ मिलेगा

Aaj ka Rashifal: कामों में रुकावट आने से मानसिक तनाव रहेगा, दूर की यात्रा का लाभ मिलेगा

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल अष्टमी शनिवार, ईस्वी 20 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोग विवाह के रिश्ते में आयेंगे।

वृषभ: कामों में रुकावट आने से मानसिक तनाव हो सकता है। दूर की यात्रा का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की उम्मीद है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिले

मिथुन: बड़ों की सलाह को नजरंदाज न करें, किन्तु अपने निर्णय लेने का भी प्रयास करें। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क: वाणी पर संयम रखना चाहिए। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आपको माता की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।

सिंह: खर्चे बढ़ जाएंगे। किसी से लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। प्रेम जीवन के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या: मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। मन किसी अनावश्यक भय से परेशान रहेगा। आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

तुला: ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे।

वृश्चिक: पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु: व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे।आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। भोजन करते समय सावधान रहें।

मकर: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा फलदायक रहेगी। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग आज सफल होगी। लक्ष्य को पूरा करने का विचार करेंगे।

कुंभ: परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। काम के लिये नए ऑफर मिलते दिखायी देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।

मीन: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध शानदार रहेंगे। छात्रों का दिन शानदार रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *