आज का राशिफल: यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही निर्णय लें

आज का राशिफल: यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही निर्णय लें

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी सोमवार, ईस्वी 28 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा वृषभ राशि पर रात्रि 04 बजकर 39 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: आज आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृषभ: आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कुछ लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। ये यात्रा काफी सफल और सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी।

मिथुन: कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क: आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बीतेगा।

सिंह: कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या: शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला: तनाव और परेशानी रह सकती है। आज दूसरों की बातों में न आयें। किसी महिला की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। संतान चिंता में डाल सकती हैं। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक: आसानी से मदद मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। अध्यात्म और दर्शन के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

धनु: कुछ परेशानियां रह सकती हैं। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बात का बतंगड़ न बनाएं। खानपान पर भी संयम रखें।

मकर: काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा।

मीन: आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *