आज का राशिफल: धोखा होने की आशंका है, पुराने रोग भी उभर सकते हैं आज संभलकर रहें

आज का राशिफल: धोखा होने की आशंका है, पुराने रोग भी उभर सकते हैं आज संभलकर रहें

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 कार्तिक शुक्ल पंचमी गुरुवार, ईस्वी 19 नवम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

पंचमी तिथि रात्रि 22 बजकर 00 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।

चंद्रमा दिन धनु राशि पर मध्याह्न 15 बजकर 30 मिनट तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष- अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें, बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

वृषभ- दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, अपने इष्टबल को मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

मिथुन- शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

कर्क- काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज और लाभ पहुंचाने वाला होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

सिंह- कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे, घर पर शांति बनाए रखें।

कन्या- अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ सकते हैं।

तुला- कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक- सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

धनु- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

मकर- अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।

कुंभ- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र की मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। सांस से संबंधित रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

मीन- समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांती चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *