Dainik Rashifal: कैसे करें आज के दिन की शुरुआत, इन बातों का रखें खयाल पढ़िये आज का राशिफल

Dainik Rashifal: कैसे करें आज के दिन की शुरुआत, इन बातों का रखें खयाल पढ़िये आज का राशिफल

Dainik Rashifal Horoscope Today 17 November 2021 Aaj ka Rashifal. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज 17 नवंबर 2021 अश्विन शुक्ल त्रियोदशी बुधवार दैनिक राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल त्रियोदशी/चतुर्दशी बुधवार, ईस्वी 17 नवम्बर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

16 नवंबर से 30 नवम्बर तक व्रत-त्योहार

16 नवंबर: भौम प्रदोष
18 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा
20 नवंबर: गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस
23 नवंबर: संकष्टी चतुर्थी
30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी

त्रियोदशी तिथि प्रातः 09 बजकर 52 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी रहेगी।

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष- अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है, अत: सम्भल कर रहें।

वृषभ- आज मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। लेकिन, इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार के बीच सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।

मिथुन- दिन की शुरुवात आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग शुभ रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कर्क- समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढेगे।

सिंह- दूसरों के भरोसे न रहकर खुद पर विश्वास रखें। ध्यान रहे आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, अत: सजग रहें व सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे।

कन्या- यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

तुला- दिन की शुरुवात शुभ संकल्पों से होगी। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कैरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। लाभ की संभावना के बीच स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

धनु- कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

मकर- अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करे। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरो के निजी मामलो में बोलना बन्द करें ।

कुम्भ- शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। उचित होगा कम बोलें अच्छा बोलें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी।

मीन- सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।

नोट : यह राशिफल चंद्र गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *