आज का राशिफल: नए कार्य के लिए चल रहा प्रयास सफल होगा, विनम्र रहने का प्रयास करें

आज का राशिफल: नए कार्य के लिए चल रहा प्रयास सफल होगा, विनम्र रहने का प्रयास करें

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल चतुर्दशी बुधवार, ईस्वी 30 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा कुम्भ राशि पर रात्रि 20 बजकर 36 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। झगड़ा—विवाद से बचें। पड़ोसी भी तनाव का कारण हो सकते हैं, जबकि दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृषभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी के कारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई या मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: मैत्री संबंध मधुर होंगे। नए कार्य के लिए चल रहा प्रयास सफल होगा। नया अनुबंध या नए रोजगार की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द या सिर में चोट की आशंका है, जबकि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा।

तुला: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य कर लें।

धनु: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पड़ोसी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जबकि संतान का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विनम्र बनने का प्रयास करें।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *