आज आपकी राशि पर कैसा रहेगा शनि का प्रभाव, जानें ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा से

आज आपकी राशि पर कैसा रहेगा शनि का प्रभाव, जानें ज्योतिषाचार्य पं. हरीश शर्मा से

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन शुक्ल द्वितिया शनिवार, ईस्वी 19 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

द्वितिया तिथि प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।

चंद्रमा कन्या राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 42 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष- पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। लंबी यात्रा की योजना फलीभूत होगी।

मिथुन- बड़े खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

कर्क- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यद्यपि कुछ बाधाएं भी रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति लापरवाह न रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह- महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी रहेगा।

कन्या- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तुला- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु- संबंधों में निकटता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ- गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन- संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *