आज का राशिफल: आज क्रोध पर रखना होगा नियंत्रण, सहकर्मियों और परिजनों से हो सकता है विवाद

आज का राशिफल: आज क्रोध पर रखना होगा नियंत्रण, सहकर्मियों और परिजनों से हो सकता है विवाद

श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल त्रियोदशी मंगलवार, ईस्वी 29 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष- रोजमर्रा के कामकाज में धनलाभ की संभावना रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ- धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन- नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिता सकेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क- परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से ताजगी का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसमें दोस्तों की मदद मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें।

सिंह- क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, सहकर्मियों और परिजनों से विवाद हो सकता है। किसी भी बात को लेकर बहस करने से बचें। सेहत को लेकर सावधानी बरतना होगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या- कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। निवेश फायदेमंद रहेगा। जमीन-मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

तुला- धन से जुड़े कुछ मामलों पर फिर से विचार करना होगा। कार्य स्थल पर साथियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक- खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक व शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहेंगे। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

धनु- काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर- वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। नया काम मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रगति के योग हैं। संतान से सुख और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा को टालें।

कुम्भ- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

मीन- क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। दिनभर की दौड़-भाग थकान हो सकती है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *