Dainik Rashifal: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़िये आज का राशिफल

Dainik Rashifal: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़िये आज का राशिफल

Dainik Rashifal Horoscope Today 18 November 2021 Aaj ka Rashifal. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज 18 नवंबर 2021 कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी गुरुवार दैनिक राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी गुरुवार, ईस्वी 18 नवम्बर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

18 नवंबर से 30 नवम्बर तक व्रत-त्योहार

18 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा
20 नवंबर: गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस
23 नवंबर: संकष्टी चतुर्थी
30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी

चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा रहेगी।

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृषभ: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक तनाव आपकी अपनी गलती से हो सकता है। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: महिला अधिकारी का सहयेाग मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

मीन: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

नोट : यह राशिफल चंद्र गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *