Aaj ka Rashifal 08 April 2021: वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम

Aaj ka Rashifal 08 April 2021: वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम

Daily Horoscope 08 April 2021. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 चैत्र कृष्ण द्वादशी गुरुवार, ईस्वी 08 अप्रैल 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी से कोई वादा न करें।

वृषभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार वृद्धि के योग है।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन धन हानि की आशंका है।

कर्क: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उदर विकार की संभावना है। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

सिंह: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यापार में संभाल के चलने की जरूरत है।

तुला: दाम्पत्य जीवन में तनाव होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें।

वृश्चिक: कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। खाना समय पे खाएं।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन संतान के कारण तनाव मिल सकता है। रोग और शत्रु की वृद्धि और उनका दमन भी होगा।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। लोभ की स्थिति कष्टदायी होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है, लेकिन किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *