आज का राशिफल: आज अपनी वाणी पर संयम रखें, लाभ मिलेगा

आज का राशिफल: आज अपनी वाणी पर संयम रखें, लाभ मिलेगा

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल: श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया शुक्रवार, ईस्वी 04 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, तूल, मकर और मीन के लिए श्रेष्ठ है।

चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष: कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का फल आपको आज जरूर मिलेगा। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों की सलाह बहुत काम आ सकती है।

वृषभ: आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सकारात्मकता सोच से आपका फायदा होगा। नया काम आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर आप फिट रहेंगे।

मिथुन: कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से आपका मिलना होगा। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ खुशहाल समय बीतेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम- गरम रह सकता है।

कर्क: बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। समझ-बूझकर ही किसी नए कार्य में हाथ में ले सकते है। रिश्तों के लिहाज़ से भी यह दिन सुखद रहेगा।

सिंह: अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है।

कन्या: आज कम मेहनत में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। दफ्तर में रुके कार्यों में आसानी होगी। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें।

तुला: समय अनुकूल नहीं है। धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। काम के दबाव को कम करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अपनी दिनचर्या से छुट्टी ले सकते हैं।

वृश्चिक: दिन शुभ रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी।

धनु: किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब मिल सकती है।

मकर: काम काज में वृद्धि के आसार हैं। किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत काम देगी। आपके कुछ कार्य विलंब से पूरे होंगे जिसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

कुंभ: व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ है। लंबी बीमारी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

मीन: व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *