आज का राशिफल: आज के दिन जोखिम न उठाएं, धन की हानि हो सकती है

आज का राशिफल: आज के दिन जोखिम न उठाएं, धन की हानि हो सकती है

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण चतुर्थी मंगलवार, ईस्वी 06 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: माता पिता व उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ: नए व्यवसाय के योग है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। राजनेताओं का सहयोग रहेगा।

मिथुन: आज जोखिम न उठायें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन धन हानि की आशंका है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्क: नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: व्यापार में लाभ के योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: काम का ज्यादा तनाव न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक प्रवाह में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। माता पिता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन गुप्त शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। गलतफहमी से बचें। भागदौड़ होगी।

धनु: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। समय बदलाव अच्छा लाएगा।

मकर: परिवारिक मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा न करें।

कुंभ: स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन खिन्न रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सावधानी बरतें।

मीन: दिन मंगलमय रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *