आज का राशिफल: वैवाहिक जीवन में इनको पत्नी से कष्ट हो सकता है, आर्थिक मोर्चे पर लाभ संभव

आज का राशिफल: वैवाहिक जीवन में इनको पत्नी से कष्ट हो सकता है, आर्थिक मोर्चे पर लाभ संभव

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष तृतीया शनिवार, ईस्वी 05 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, तूल, मकर और मीन के लिए श्रेष्ठ है।

चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 02 बजकर 21 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक वाद-विवाद में बोलने के क्रम में सतर्कता बरतें। शत्रु परेशान कर सकता है। महिलाओं से सावधान रहें, किसी गुप्त बात को उजागर कर सकती हैं।

वृषभ: परिवार के सदस्यों के साथ मिष्ठान्न भोजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर धन लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। साझेदारी वाले काम से आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है।

मिथुन : व्यवसाय में अधूरे आर्थिक काम पूरे होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कर्क: नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा साबित नहीं होगा। यात्रा में छोटी मोटी चोट लग सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होगा।

सिंह: परिवार में मतभेद हो सकता है। जमीन-जायदाद के कागजात से सावधान रहें। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। व्यापार में भाई का आर्थिक सहयोग मिलेगा। दैनिक आय स्थिर रहेगी।

कन्या: अच्छा समय बीतेगा। सपरिवार किसी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार से आर्थिक लाभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में पत्नी से कष्ट होगा।

तुला: शिक्षा के क्षेत्र में किसी मित्र का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में पिता से मनमुटाव रहेगा। शादीशुदा लाइफ में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक: शारीरिक और मानसिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर किस्मत का साथ मिलने वाला है। आत्मीय संबंध स्थापित होगा। किसी परिवारिक समारोह में भाग लेने जाएंगे।

धनु: सेहत में उतार-चढ़ाव होता नजर आएगा। न्यायिक मामला परेशान कर सकता है, आर्थिक नुकसान भी संभव है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं।

मकर: दिन लाभकारी होगा। अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रशासनिक कार्यों से धन लाभ होगा। काम भावना प्रबल रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला है।

कुंभ: नौकरी के लिए जगह परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी के भरपूर साथ मिलेगा। लव पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी।

मीन: थकान महसूस कर सकते हैं। धार्मिक कार्य के आयोजनों में भाग लेंगे। प्राइवेट नौकरी वाले जातकों की तरक्की होगी। कोई नया फैसला ले सकते हैं। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *