आज का राशिफल: धन खर्च में अचानक हो सकती है बढ़ोतरी, यात्रा में आज सावधानी बरतें

आज का राशिफल: धन खर्च में अचानक हो सकती है बढ़ोतरी, यात्रा में आज सावधानी बरतें

ज्योतिषाचार्य पं. ​हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी रविवार, ईस्वी 06 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुम्भ के लिए श्रेष्ठ है।

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: किसी का सहयोग मिल सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। तंत्र विद्या की जानकारी के लिए किसी योग्य गुरु की तलाश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में पत्नी की इच्छा पूरी कर सकते हैं।

वृषभ: व्यापारिक मामले पर किसी अधिकारी की बात सुननी पड़ सकती है। निजी व्यापार अच्छी आय दिलाएगा। विदेशी स्रोत से आकस्मिक धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन परेशनियों से भरा रहने वाला है।

मिथुन: स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापारिक कार्य में रुक रुककर प्रगति होगी। किसी धार्मिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर से रिलेशन बना सकते हैं।

कर्क: अचानक धन खर्च बढ़ सकता है। व्यापार के लिए बैंक से लिया हुआ कर्ज वापस कर सकते हैं। परिवार में पिता से बहस हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में स्थिरता रहने वाली है।

सिंह: नौकरी में कार्यस्थल पर किसी महिला से सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना पड़ेगा। बिजनेस में दैनिक आय अच्छी रहेगी। किसी बड़े आर्थिक निवेश का विचार कर सकते हैं।

कन्या: आर्थिक निर्णय लेना मुश्किल भरा हो सकता है। बिजनेस में तरक्की के लिए भरपूर मेहनत करने वाले हैं। लव पार्टनर से मुलाकात होगी जिससे मन खुश रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।

तुला: स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। भला बुरा कहने से बचें। व्यापार में प्रगति की उम्मीद कर सकते हैं।

वृश्चिक: परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने वाला है। अपनों से मुलाकात होने पर मन खुश रहेगा। धन लाभ के योग हैं। व्यापार में किसी दोस्त का आर्थिक सहयोग हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी।

धनु: यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के प्रति धन खर्च होगा। अनावश्यक कार्य में ऊर्जा नष्ट हो सकती है। व्यापार में नुकसान पहुंचा सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तनाव दूर होगा।

मकर: गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नया व्यापार कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने वाली है। प्रेमिका से मिलकर अफसोस होगा।

कुंभ: अनुकूल परिस्थिति का अनुभव करेंगे। घरेलू काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में धन प्राप्ति के योग हैं। अचानक बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण परेशान हो सकते हैं।

मीन: मानसिक कष्ट हो सकता है। लव लाइफ में रिश्ता मजबूत रखने के लिए इस समय वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में दैनिक आय अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *