आज का राशिफल: प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे, जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी

आज का राशिफल: प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे, जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ कृष्ण सप्तमी गुरुवार, ईस्वी 04 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष: कामकाज में आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा।

वृषभ: नौकरी की चाह रखने वालों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगें। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। जीवन साथी से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लेंगे तो भविष्य में सबके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ निजी परेशानी शेयर न करें। लोगों के गलत बयानों से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। लोगो को प्रभावित करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह: किसी करीबी से अप्रत्याशित उपहार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को समय जरूर दें। स्वास्थ्य दिन भर अच्छा रहेगा।

कन्या: अचानक धनलाभ होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपकी मदद करेगा।

तुला: सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत दुरुस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक: यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।

धनु: कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। यात्रा और खरीदारी के योग हैं। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी मामलों का ध्यान रखें।

कुंभ: प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। छोटी यात्रा के लिए जाने के लिए आज का दिन ठीक है।

मीन: परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरे से आपसी समझ बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *