Aaj ka Rashifal: यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है, नशे की हालत में वाहन न चलाएं

Aaj ka Rashifal: यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है, नशे की हालत में वाहन न चलाएं

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण दशमी सोमवार, ईस्वी 08 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा धनु राशि पर प्रातः 02 बजकर 39 मिनट तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष: छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृषभ: बड़ों के सहयोग से कोई काम को शुरू करेंगे। किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन: अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर तनाव झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। काम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

कर्क: व्यवहार में थोड़ी सावधानी बरतें। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

सिंह: आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क स्थापित होंगे। आप परिवार और प्रियजनों के साथ वक्त बिताएंगे।

कन्या: आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला: सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। आप नए दोस्त भी बनाएंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु: आज दोस्तों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।

मकर: विवाह योग्य जातकों के लिए समय अच्छा है। संतान से विवाद हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

कुंभ: आज वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

मीन: आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। आपके बिजनेस में तरक्की होगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *