Aaj ka Rashifal: नई चीजों पर ध्यान लगाएं, आज कोई नया दोस्त बन सकता है

Aaj ka Rashifal: नई चीजों पर ध्यान लगाएं, आज कोई नया दोस्त बन सकता है

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण द्वितिया/तृतीया सोमवार, ईस्वी 01 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष : भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते मिलेंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। जीवन में खुशिया्ं बढ़ेंगी। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृषभ: किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह का योग है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घरवालों का साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। भाई-बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत में सुधार होगा।

कर्क: पारिवारिक मामलों की अनदेखी न करें। जीवनसाथी से तनाव रहेगा। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप थोड़ी थकान भी महसूस करेंगे।

सिंह: आज आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

कन्या: आज आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। कॅरियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। जीवनसाथी की वजह से काम गड़बड़ भी हो सकते हैं।

तुला: निवेश के लिए समय उत्तम है। आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। शहर से बाहर यात्रा थकान देने वाली होगी। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा।

वृश्चिक: नई चीजों पर ध्यान लगाएं। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

धनु: आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी।

मकर: खर्चों पर संयम रखने की आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने निजी जीवन की समस्याओं का सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

मीन: संतान की शिक्षा में उन्नति होगी। किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *