आज का राशिफल: आज मन स्थिर एवं शांत रहेगा, व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं

आज का राशिफल: आज मन स्थिर एवं शांत रहेगा, व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं

Today’s Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ कृष्ण पंचमी मंगलवार, ईस्वी 02 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष – आप व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं। आज धन का संचय काम आएगा। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की खुशी रहेगी।

वृषभ – ब्याज-बट्टा व कमीशन से आज अच्छी आवक रहेगी। नया मकान बनबाने या खरीदने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन – कृषि उत्पादन के क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आपकी कार्य योजना सफल होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। बड़ा निवेश न करें।

कर्क – कठिनाई आएगी, परंतु भाग्य साथ देगा, सफलता मिलेगी। नौकरी में शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। घरेलू काम में भाइयों का सहयोग मिलेगा।

सिंह – संघर्ष से आपका साहस बढ़ेगा। साहस से सफलता मिलेगी। कामकाज अनुकूल रहेगा। नया परिचय मेल मुलाकात से नया अवसर प्रदान करेगा। 

कन्या – साहस व धैर्य की कमी से काम में असफलता मिलेगी। नौकरी से अतिरिक्त कमीशन आदि प्राप्त हो सकता है। मकान में कुछ परिवर्तन सुधार कर सकते हैं।

तुला – मन स्थिर व शांत रहेगा। कामकाज में मन लगेगा। व्यवसाय में नई योजना लाभदायी रहेगी। समाजसेवा में आप अग्रशी उत्साही रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा।

वृश्चिक – धन की आवक आज अच्छी बनी रहेगी। नया परिचय आपके लिए उपयोगी रहेगा। खानपान, मौज-मस्ती के अवसर मिलेगे। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु – कोर्ट-कचहरी के फैसले प्रतिकूल रहेंगे। परिवार में कुछ अनिष्ट होने से मन दुखी होगा। नौकरी में काम का बहुत अधिक दवाब रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा।

मकर – महत्वपूर्ण सूचना समाचार से परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में धन खर्च होगा। यात्रा सुखद आरामदेह रहेगी।

कुंभ – पारिवारिक कार्यक्रमों में सबका सहयोग लेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। काम-धंधे, उधारी, वसूली से कर्ज का बोझ हल्का होगा। धन की आवक बढ़ेगी।

मीन – ग्रह आपकी उन्नति के संकेत दे रहे हैं। नौकरी में कुछ नयापन आ सकता है। परिवार के साथ रिश्तेदारी के कार्यक्रम में भाग लेना होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *