आज का राशिफल: अनावश्यक विवादों में पड़ने से बचें, यात्रा के योग बन रहे हैं

आज का राशिफल: अनावश्यक विवादों में पड़ने से बचें, यात्रा के योग बन रहे हैं

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज का राशिफल एवं तिथि, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल अष्टमी गुरुवार, ईस्वी 24 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष: व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा।

वृषभ: शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं। आपकी मां की स्वास्थ्य-स्थिति आपको चिंतित बनाए रखेगी।

मिथुन: दिन अच्छा रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। नई कार खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं। समय अनुकूल है। मेहनत का पूरा परिणाम पाने के लिए धैर्य के साथ काम लें।

कर्क: आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे। अनावश्यक विवादों में शामिल होने से बचें। यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी घरेलु काम की गति धीमी हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सिंह: आज जीवनसाथी की मदद से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

कन्या: आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे। नए सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

तुला: दोस्तों से सलाह मिलेगी। सेहत में आलस्य भरा रहेगा। किसी भी मामले में बहुत ज्यादा समझौता करने से बचें। अपने लिए समय निकालें। विवादों को बातों से सुलझाना जरूरी है।

वृश्चिक: कारोबार में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में माहौल शानदार रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों के साथ कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: आपके व्यवहार से माहौल अच्छा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जायेंगे। इससे आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

मकर: मीडिया से जुड़े लोगों के पास खुद को व्यस्त रखने के लिए पर्याप्त काम होगा। अपने बच्चों का विवाह करने के लिए यह एक आदर्श समय है।

कुंभ: घर की सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों और रिसर्च करने वालों के लिए अच्छा समय है। एक सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएं।

मीन: नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *