आज का राशिफल: शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा, खोई हुई वस्तु आज मिल सकती है

आज का राशिफल: शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा, खोई हुई वस्तु आज मिल सकती है

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण पंचमी बुधवार, ईस्वी 07 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष: छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता को आप पर गर्व होगा। बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ: भाइयों से झगड़ा हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम करने वालों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। खोई हुई वस्तु पाने से खुशी होगी। सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार मिल सकता है। गलत लोगों की संगत से बचें।

कर्क: आमदनी के हिसाब से ही खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस होगा।

सिंह: आज का दिन शुभ रहेगा। संतान पर खर्चा होगा। कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। सेहत को लेकर सावधान रहें। जीवन में प्यार बना रहेगा। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कन्या: आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। अपने काम में सफल होंगे। शादीशुदा लोग आज कहीं घूमने जा सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। आज कोई बड़ा कार्य मिल सकता है।

तुला: नौकरी का इंतजार खत्म होने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए पदोन्नति संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक: आज का दिन शुभ रहेगा। खाली बैठे लोगों को रोजगार मिलेगा। खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे।

धनु: आर्थिक रूप से पिता से मदद मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। आज नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। संतान के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप स्वास्थ्य रहेंगे।

मकर: जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। जीवन-शैली में सुधार करें। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कुंभ: आपका दिन ताजगी से भरपूर रहेगा। समाज में आपका नाम होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन: घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *