आज का राशिफल: इनके लिए आज का दिन हो सकता है खास, इन्हें रखना होगा धीरज

आज का राशिफल: इनके लिए आज का दिन हो सकता है खास, इन्हें रखना होगा धीरज

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण षष्ठी गुरुवार, ईस्वी 08 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा वृषभ राशि पर प्रातः 09 बजकर 47 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। समाज में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ: भागदौड़ ज्यादा रहेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। रोमांचक यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथी के साथ बहसबाजी में न पड़ें नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं। धीरज रखें।

मिथुन: यात्रा सफल रहेगी। अनावश्यक तनाव को अपने आप से दूर रखने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपका अपने साथी के साथ विवाद या झगड़ा हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें।

कर्क: भाग्य का और आपकी संवाद क्षमता का साथ आपको मिलेगा। यात्रा हो सकती है। खर्च में बढ़ोतरी आपको चिंतित कर सकती है। किसी करीब से धोखा मिल सकता है, जीवन साथी से तनाव रहेगा।

सिंह: अपनी बुद्धिमानी से लाभ मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। भाग्य के भरोसे न रहें। जल्दबाजी न दिखाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या: किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। हर कोई आपके काम से प्रभावित होगा। लोग आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे। कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

तुला: अगर आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको नौकरी मिल सकती है। इसकी अनदेखी कर देना ही आपके हित में रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। वित्त संबंधी फैसले लेने के लिए उत्तम दिन है। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध स्थिर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु: कारोबार में अतिरिक्त लाभ होगा। व्यापार के विस्तार के बारे में विचार करें। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध बेहतर होंगे।

मकर: विवादों से दूर रहें और बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। वित्तीय मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पेट से संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी।

कुंभ: आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर गुजरने वाला है। कोई बड़ा केस हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया है।

मीन: स्वयं को शांत और संतुलित रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *