आज का राशिफल : अपनी गुप्त बातें किसी को न बतायें, आईटी वालों के लिए दिन शुभ

आज का राशिफल : अपनी गुप्त बातें किसी को न बतायें, आईटी वालों के लिए दिन शुभ

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी बुधवार, ईस्वी 09 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

नवमी मध्याह्न 15 बजकर 19 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष- अपनी संवेदनशीलता और मृदु स्वभाव के कारण लोगों के चहेते बन जायेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। लम्बी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ- विघ्न पैदा हो सकते हैं। जोखिम भरे निवेश नुकसानदायक सिद्ध होंगे। मन में वैचारिक द्वन्द उत्पन्न होंगे। सेहत में गिरावट विशेष तौर पर आँख में समस्या हो सकती है।

मिथुन- आय में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये समय उत्तम है। प्रेम विवाह को सामाजिक सहमति मिल सकती है। मेडिकल से जुड़े कारोबारियों को विशेष तौर पर लाभ होगा।

कर्क- आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज वाहन खरीदने की योजना बना सकते है। घर की साज-सज्जा में रूचि लेंगे। विरोधी आपके विरुद्ध चुगलखोरी कर सकते हैं।

सिंह- आईटी से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। विद्वान और संस्कारित लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कन्या- व्यापार में कुछ तकलीफदेह स्थितियों का सामना करना पडेगा। ऊँचाई और गहरे स्थानों से दूर रहें। रहस्यात्मक मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्य कुछ नाराज हो सकते हैं।

तुला- आज शुभ रहने वाला है। नये आभूषण और महँगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। आज चित्त में प्रसन्नता रहेगी। आज अचानक से कोई अच्छा ऑफर आपको मिल सकता है।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में काफी खुशहाल माहौल रहेगा। आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं,इसलिये सक्रिय रहें। बेरोजगार लोगों के रोजगार के अवसर बन रहे हैं। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी।

धनु- शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके सौन्दर्य और व्यक्तित्व के प्रति लोग आकर्षित रहेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर- घर में झगड़ा हो सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी को न बतायें। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। मन में दुविधा और असहजता महसूस होगी।

कुम्भ- मित्रों के साथ आज समय बितायेंगे। कारोबारी मामलों में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका रूतबा बढेगा। बड़े भाई-बहनों से प्रेम और समर्थन मिलेगा।

मीन- अपने व्यक्तिव पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। सोच-समझकर के ही लोगों से बात करें। असंयमित खान-पान नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *