आज का राशिफल: आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें, काम में रखनी होगी ईमानदारी

आज का राशिफल: आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें, काम में रखनी होगी ईमानदारी

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी शनिवार, ईस्वी 19 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा मकर राशि पर प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक उपरांत कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष— किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। निर्धारित समय पर काम पूरे कर लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। काम में ईमानदारी रखें।

वृषभ— आज मन कुछ विचलित सा रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से कुछ व्यथित से रहेंगे। कुछ नया कार्य शुरू करने की कोशिश में अवरोध लग सकता है।

मिथुन— आज कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। धन-सम्पत्ति को लेकर के कुछ टेंशन रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव हो सकता है। नया सामान खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क— आज आपके सारे कार्य आसानी से बन जायेंगे। वरिष्ठ लोगों के साथ उठना-बैठना होगा। आज घूमने फिरने का मूड रहेगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह— मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शिक्षा के प्रति रूचि जागृत होगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। कारोबार में निवेश करने में जल्दबाजी न करें। पुराने दोस्तों के साथ समय बितायेंगे।

कन्या— दिन बेहद सौभाग्यशाली रहने वाला है। लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। उन्नति के योग बन रहे हैं। आज आय और व्यय दोनों होता रहेगा। हृदय रोगियों को कुछ समस्या आ सकती है।

तुला— विदेश से अच्छे मौके मिल सकते हैं। मँहगे सामान खरीदने के कारण धन खर्च हो सकता है। अपनी इज्जत और शोहरत को लेकर कुछ चिंता रहेगी। नींद में कुछ खलल पड़ सकती है।

वृश्चिक— सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको आपके कार्य के लिये यश मिलेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़ा लाभ मिलने वाला है। दोस्तों के साथ काफी अच्छा वक्त बितायेंगे।

धनु— कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार के लिये योजना सफल होगी। जो लोग नौकरी ढूँढ रहे थे उन्हें जॉब मिल सकती है। पिता का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर— व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। शोधकार्य से जुड़े हुये छात्रों के लिये दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। धर्म के प्रति तार्किक दृष्टिकोण रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कुम्भ— समस्या खड़ी हो सकती है। व्यापार से लाभ होने के योग बन रहे हैं। लम्बी दूरी की यात्रा के बजाय आज स्थिर होकर के कार्य करें। अजनबियों पर भरोसा न करें, धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

मीन— आज व्यवसायिक दृष्टिकोण से उन्नतिकारक दिन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छे से दिन गुजारेंगे। अडचनों के दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। समय अच्छा है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *