आज का राशिफल: मित्र की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बन सकता है, राजनीति में लाभ होगा

आज का राशिफल: मित्र की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बन सकता है, राजनीति में लाभ होगा

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी गुरुवार, ईस्वी 10 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा कन्या राशि पर रात्रि 21 बजकर 24 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

मेष– आज का दिन उत्साह से भरा होगा। नयी स्फूर्ति से कार्य करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक मध्यम दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।

वृषभ- आज का ग्रहों का गोचर आपके लिए कुछ नया करने वाला है। वित्तीय लाभ होगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठे है, उनको लाभ मिलेगा। धन का आगमन होगा।

मिथुन– भाई का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी नई योजना पर कार्य करेंगे। धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

कर्क– अकस्मात् यात्रा का संयोग बनेगा। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन बहुत भाग दौड़ का है। अत्यधिक कार्य का दबाव परेशान कर सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा।

सिंह– शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थकता की तरफ अग्रसर होगा। कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों से लाभ। राजनीति में लाभ होगा।

कन्या– आय प्राप्ति का कोई नया स्रोत बन सकता है। आज कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। ससुराल से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। राजनीति में लाभ की संभावना रहेगी।

तुला– किसी रचनात्मक कार्य की रूपरेखा तय करेंगे। पत्रकारिता से व वित्तीय कार्य से जुड़े लोग अति लाभान्वित होंगे। धन का आगमन होगा। आज आप किसी पुराने विवाद को निपटा सकते हैं।

वृश्चिक– आज आप कुछ नया करेंगे। किसी नयी योजना पर कार्य करेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा में उन्नयन होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।

धनु– कई दिनों से रुका धन मिलेगा किसी मित्र की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। दिन आपको लाभान्वित करेगा। शिक्षा की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उदर विकार से कष्ट संभव है।

मकर– न्यायिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आज कई कार्य बनेंगे। वित्तीय लाभ हो सकता है। दूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नए व्यापारिक समझौते हो सकते है।

कुंभ– न्यायिक कार्य बनेंगे। विवादों से बचें। तकनीकी तथा प्रबंधकीय क्षेत्र के छात्र सफल रहेंगे। शुभता में वृद्धि होगी। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

मीन– धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्मिक उत्कर्ष होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति।नेत्र से कष्ट मिल सकता है। मित्रों से लाभ की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *