आज का राशिफल: ज्यादा लाभ के चक्कर में न पड़ें, आज फंसने के योग बन रहे हैं

आज का राशिफल: ज्यादा लाभ के चक्कर में न पड़ें, आज फंसने के योग बन रहे हैं

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल अष्टमी शनिवार, ईस्वी 24 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, शरद ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष- संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों से भेंट के कारण मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

वृषभ- व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धनलाभ की भी संभावना है।

मिथुन- उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

कर्क- क्रोध पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें, सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्याग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

सिंह- कोई भी काम नहीं बनेगा। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

कन्या- आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

तुला- विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सं​बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक- पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

धनु- मित्रों के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

मकर- वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कुंभ- दिन शुभफलदायी है। कार्य शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन- अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *