Aaj ka Rashifal: स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, आज किसी तरह का जोखिम न लें

Aaj ka Rashifal: स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, आज किसी तरह का जोखिम न लें

Daily Horoscope. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल चतुर्थी सोमवार, ईस्वी 15 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष- जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। चिंता व तनाव बने रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, धैर्य रखें आपको आज सफलता के पूर्ण योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग तथा मार्गदर्शन मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन- संपत्ति में लाभ हो सकता हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगा।
 
कर्क- स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। 

सिंह- क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। थकान रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम न लें।

कन्या- मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

तुला- थकान महसूस होगी। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम न लें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। 

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। दौड़धूप अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद न करें।

धनु- बड़ी हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। क्लेश होगा। बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर होगा। 

मकर- व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। बेचैनी रहेगी। धैर्य रखें। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

मीन- कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। जोखिम न लें। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्द्धक खबर मिलेगी।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *