आज का राशिफल: आज इनको करना होगा परिश्रम, इन्हें होगा लाभ पढ़ें अपनी राशि

आज का राशिफल: आज इनको करना होगा परिश्रम, इन्हें होगा लाभ पढ़ें अपनी राशि

Todays Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल नवमी/दशमी रविवार, ईस्वी 25 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, शरद ऋतु।

चंद्रमा मकर राशि पर मध्याह्म 15 बजकर 27 मिनट तक उपरांत कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

मेष: संतान और मित्रों के लिए आज का दिन शुभ है, यश के प्रति सचेत रहें, आज रोग में वृद्धि सम्भव है इसलिए सावधानी रखें। धन कर्ज के रूप में मिलने की संभावना है और जमा पूंजी घट सकती है।

वृषभ: आज भागदौड़ बनी रहेगी, तनाव भी बढ़ सकता है, मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता की वृद्धि होगी, भोग विलास में रचे बसे रहेंगे। आपको धन की कमी आ सकती है।

मिथुन: दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, धन की चिंता बनी रह सकती है। शिक्षा में कमी आएगी, संतान को कोई रोग समस्या हो सकती है और शुगर के रोगियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क: आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से धन प्राप्ति करा सकता है, आज शाम के समय परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों के सहयोग से धन लाभ बढ़ सकता है। पत्नी से अनबन रह सकती है।

सिंह: परिश्रम की अधिकता रहेगी और स्वास्थ्य नरम रहेगा, धन प्राप्ति की प्रबल संभावना बनती है, वाणी के प्रभाव से धन लाभ हो सकता है। सरकारी अधिकारियों की अनुकूलता और व्यापार में वृद्धि संभव है।

कन्या: धन के लिए दिन भर भागदौड़ और परेशानी बनी रह सकती है, शाम के समय धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं, बुद्धि विवेक से लाभ रहेगा। भाग्योदय और परिश्रम से लाभ रहेगा।

तुला: दिन मिलाजुला रहेगा, लाभ की संभावनाएं हैं, व्यापारिक भागदौड़ भी संभव है। यात्राओं की अधिकता रहेगी और बुद्धि विवेक से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं, वाणी में मिठास बढ़ेगी।

वृश्चिक: सरकारी कार्यों में आज देरी हो सकती है, भागदौड़ की अधिकता रहेगी। विवाहित जातकों में सुख बढ़ेगा, जो जातक धार्मिक हैं, पूजा-पाठ की ओर आकर्षित होंगे। पिता से लाभ मिलेगा।

धनु: भाग्य की प्रबलता से लाभ संभव है, दोपहर बाद कारोबारी स्थिति में सुधार होगा, आज प्रयास करने पर सरकारी कार्य बन सकते हैं। लाभ में कमी हो सकती है, भोग विलास में वृद्धि होगी।

मकर: दैनिक कार्यों में उलझन रहेगी, व्यापारिक लाभ हो सकता है, संतान की भी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी, यात्रा भी संभव है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से आपके भाग्य की प्रबलता से व्यापार वृद्धि होगी, सार्वजनिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सुविधाओं की वृद्धि होगी।

मीन: स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रणय संबंधों में मधुरता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, जिससे लाभ होगा, आपके छोटे भाई बहन आप से लाभ में रहेंगे। शुभ समाचार मिलेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *