राजस्थान अपडेट: राजधानी में नहीं रुक रही संक्रमितों की संख्या, प्रदेश में आज 1815 नए मामले

राजस्थान अपडेट: राजधानी में नहीं रुक रही संक्रमितों की संख्या, प्रदेश में आज 1815 नए मामले

Rajasthan Coronavirus LIVE Update: प्रदेश में​ आज शुक्रवार को शाम 6 बजे तक 1815 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कल ये आंकड़ा 1822 का था। इनमें सबसे अधिक केस राजधानी जयपुर से मिले हैं। यहां से आज 339 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आज जोधपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां से 296 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो वहीं तीसरे नंबर पर बीकानेर जिला रहा। जहां से आज 227 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

प्रदेश में अब तक :

प्रदेश में अब तक करीब 35 लाख 87 हजार 537 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से अब तक 1 लाख 82 हजार 570 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना से 14 लोगों की जान गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 1,814 का हो चुका है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में वर्तमान में इनकी संख्या 17 हजार 775 है।

जयपुर में आज :

ausamachar.com

राजधानी जयपुर में आज 339 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में आज सबसे अधिक 27 मरीज मिले, वहीं दूसरे नंबर पर प्रतापनगर रहा, जहां से 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि जयपुर में अब तक कुल 30,665 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से आज 2 लोगों की जान गई। अब तक कुल 359 की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में आज :

ausamachar.com

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *