लंबे समय से चली आ रही समस्या से आज छुटकारा मिल सकता है, जानें आज का राशिफल

लंबे समय से चली आ रही समस्या से आज छुटकारा मिल सकता है, जानें आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशि​फल श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल पूर्णिमा गुरुवार, ईस्वी 01 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।

चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष: परिवारिक सदस्यों के कारण कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आप प्रभावशाली रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे।

वृषभ: आज के शुभ योग आपको प्रसन्नता और सम्मान देगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: गुप्त शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। समस्या दे सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। शत्रु पारजित होगा, लेकिन तनाव दे सकता है।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या: कारोबारियों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु: आपकी कुछ आदते कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न करेंगी। गुप्त शत्रु तनाव का कारण होंगे। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

मकर: रोजगार एवं जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कुंभ: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन: लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *