Rajasthan Weather Update: जोबनेर-आबू में पारा माइनस के पार, जानें कैसे रहेंगे आने वाले दिन

Rajasthan Weather Update: जोबनेर-आबू में पारा माइनस के पार, जानें कैसे रहेंगे आने वाले दिन

Jaipur. मौसम में आई अचानक तेज गिरावट से प्रदेश में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में सर्द हवाओं Cold wave के चलते मौसम ने ऐसी पलटी मारी है कि लोगों को सुबह शाम घरों के भीतर रहने पर मजबूर कर दिया है। शुक्रवार की रात प्रदेश में अब तक के सीजन की सबसे सर्द रात रही। जिसके चलते न्यूनतम पारा -2.5 डिग्री रहा। आने वाले एक-दो दिनों में भी सर्दी का प्रकोप इसी तरह से देखने मिल सकता है।

बता दें कि ए​क दिन पहले ही मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में तापमान की गिरावट को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। जिसके चलते प्रदेश के 10 जिलों में Orange alert जारी किया गया था। दो दिन पहले गुरुवार तक प्रदेश में जहां Minimum Temperature न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास था, वहीं शुक्रवार को यह 7 डिग्री पर आ गया। यानी प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर तापमान 7 डिग्री के आसपास रहा।

जोबनेर-आबू माइनस में..

प्रदेश के कई स्थानों पर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। इनमें सबसे पहला नंबर माउंट आबू और जोबनेर का है। जहां पिछली रात पारा -2.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में -0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के शेखावाटी इलाके में पारा जमाव बिन्दु से नीचे आ पहुंचा है। यहां के फतेहपुर में भी पारा माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *