आज का राशिफल 12 अगस्त 2021: संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी, न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे

आज का राशिफल 12 अगस्त 2021: संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी, न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे

Horoscope Today 12 August 2021 Aaj ka Rashifal. आज 12 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, सोमवार. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 श्रावण शुक्ल चतुर्थी गुरुवार, ईस्वी 12 अगस्त 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।

चतुर्थी तिथि मध्याह्न 15 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।

12 अगस्त से 15 अगस्त के व्रत-त्योहार

12 अगस्त- बुधवार- विनायक चतुर्थी

13 अगस्त- शुक्रवार- नागपंचमी (उज्जैन)

चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष- नौकरी में मनचाहे स्थानांतरण व पदोन्नति के योग के बीच काम की अधिकता रहेगी। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

वृषभ- व्यवसाय में उन्नति की संभावना के साथ ही कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित होंगे।

मिथुन- साहस, पराक्रम बढ़ेगा। वहीं व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्मग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कर्क- आज प्रेम प्रसंग के योग हैं। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। उधार लिये पैसे कैसे चुकायगें इसी सोच में परेशान रहेंगे।

सिंह- आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर के बीच व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। अपने कर्मचारियों पर नजर रखें।

कन्या- रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला- नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलने के बीच अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक- आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना के बीच व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आप के लिए शनि देव की आराधना लाभ दायक रहेगी।

धनु- नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में अस्मंजस्य की स्थिति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

मकर- समय का सदुपयोग करें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। दूसरों की उन्नति से दुःखी न हों खुद मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।

कुम्भ- नवीन योजनाएं बनने के चलते निर्माण कार्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव की संभावना के बीच, जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

मीन- खान-पान पर नियंत्रण के साथ ही व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *