आज का राशिफल 10 अगस्त 2021: आज किसी कार्य के संम्पन्न होने से आत्मविश्र्वास में होगी वृद्धि

आज का राशिफल 10 अगस्त 2021: आज किसी कार्य के संम्पन्न होने से आत्मविश्र्वास में होगी वृद्धि

Horoscope Today 10 August 2021 Aaj ka Rashifal. आज 10 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल द्वितिया, मंगलवार. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 श्रावण शुक्ल द्वितिया मंगलवार, ईस्वी 10 अगस्त 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।

10 अगस्त से 15 अगस्त तक के व्रत एवं त्योहार

10 अगस्त- मंगला गौरी पूजन व्रत

11 अगस्त- बुधवार- हरियाली तीज

12 अगस्त- बुधवार- विनायक चतुर्थी

13 अगस्त- शुक्रवार- नागपंचमी (उज्जैन)

चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

वृषभ: दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण मन अशांत रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ धन या अन्य सम्पत्ति के विवाद में सफलता मिलेगी। आपकी राशि का लघु कल्याणकारी ढइया कहीं न कहीं मानसिक तनाव देगा।

कर्क: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी। रिश्तों में सुधार होगा। रचनात्म्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या: व्यवहार में सुधार करना चाहिए, जिससे पारिवारिक वातावरण सुखद रहे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है।

धनु: किसी कार्य के संम्पन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा।

कुंभ: व्यावसायिक और समाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने मे सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *