आज का राशिफल 15 अगस्त 2021: आज वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, नेत्र पीड़ा का भय है

आज का राशिफल 15 अगस्त 2021: आज वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, नेत्र पीड़ा का भय है

Horoscope Today 15 August 2021 Aaj ka Rashifal. आज 15 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल प्रतिपदा, सोमवार. ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार आज की तिथि एवं राशिफल, श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 श्रावण शुक्ल सप्तमी रविवार, ईस्वी 15 अगस्त 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।

सप्तमी तिथि प्रातः 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।

16 अगस्त से 30 अगस्त के व्रत-त्योहार

16 अगस्त: पारसी न्यू ईयर
18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी
20 अगस्त: प्रदोष व्रत
21 अगस्त: ओणम
22 अगस्त: रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा
25 अगस्त: संकष्टी चतुर्थी
30 अगस्त: जन्माष्टमी

चंद्रमा तुला राशि पर रात्रि 22 बजकर 46 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय और चिंता का माहौल रहेगा। हानि की आशंका है।

वृषभ: जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन: नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

कर्क: अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।

सिंह: जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।

कन्या: विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।

तुला: संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद ना करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभलकर कार्य करें।

धनु: आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम ना लें। नए लोगों से सतर्क रहें।

मकर: निर्णय लेने में आप बहूत कमजोर हैं। अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ: मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।

मीन: नुकसान पहुंचाने से बचें। आपकी तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आपका क्रोध। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *